
Noida (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या की है। महिला ने एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
सदरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि सदरपुर कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतका का नाम खुशी उर्फ सबीना पता चला।
खुशी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी और उसने करीब एक वर्ष पहले विवेक से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के पश्चात पति-पत्नी सदरपुर कॉलोनी में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मृतका के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।