विज्ञापन
पीड़ित कुशल चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा के हरौला गांव स्थित रोहित पीजी में रह रहे हैं। 29 जनवरी की सुबह जब वह कमरे में गहरी नींद में थे और दरवाज़ा खुला रह गया, तभी दो युवक चुपचाप भीतर दाखिल हुए।

Noida News : नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में हरौला गांव स्थित एक पीजी से चोरी का मामला सामने आया है, जिसने इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीजी में रहने वाले युवक के कमरे से चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान लेकर चुपचाप फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल को सिर्फ ले गए ही नहीं, बल्कि उसके व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल कर अपने साथी से चैट भी करते रहे।
पीड़ित कुशल चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा के हरौला गांव स्थित रोहित पीजी में रह रहे हैं। 29 जनवरी की सुबह जब वह कमरे में गहरी नींद में थे और दरवाज़ा खुला रह गया, तभी दो युवक चुपचाप भीतर दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने मौके का फायदा उठाकर लैपटॉप, मोबाइल फोन, करीब 4700 रुपये नकद, मोबाइल चार्जर समेत अन्य सामान समेट लिया और बिना शोर किए निकल गए।
पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो युवक कमरे में प्रवेश करते और सामान लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने मोबाइल चोरी करने के बाद उसके व्हाट्सऐप अकाउंट का भी दुरुपयोग किया, जिससे यह आशंका और बढ़ गई है कि आरोपी पहचान छुपाने के लिए मोबाइल को कुछ समय तक इस्तेमाल करते रहे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। Noida News
विज्ञापन