विज्ञापन
नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक अधिक आसान और सीधी पहुंच दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में सेक्टर-29 में ‘‘आपके द्वार’’ अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

Noida News : नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक अधिक आसान और सीधी पहुंच दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में सेक्टर-29 में ‘‘आपके द्वार’’ अभियान के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य खासतौर पर उन वरिष्ठ नागरिकों और अस्वस्थ लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना रहा, जो किसी कारणवश अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते और जिन्हें समय पर देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। Noida News
शिविर में ईसीजी (ECG), पीएफटी (PFT) और ब्लड शुगर जैसी आवश्यक जांचें पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और स्वास्थ्य सुधार से जुड़े सुझाव भी साझा किए। इस स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ फिजिशियन, डाइटिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम ने प्रतिभागियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जीवनशैली सुधार के प्रति जागरूक किया। Noida News
कैलाश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा ने कहा कि यह अभियान भविष्य में नोएडा के साथ-साथ आसपास के अन्य शहरों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर सेक्टर-29 वार्ड डायरेक्टर दिलीप कुमार बिजलानी, कर्नल प्रशांत गुप्ता (चेयरमैन अवरा), डॉ. शीलू सागर, डॉ. शान सागर, राजेश दुगल, कुमुद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Noida News
विज्ञापन