विज्ञापन
UP News: अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने इस विषय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

Noida News: अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदे के गबन का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच नोएडा से इस मुददे पर बड़ी मांग उठाई गई है। नोएडा शहर में रहने वाले अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में गबन की जांच CBI से कराने की मांग की है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने इस विषय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि हिन्दू समाज की आस्था की रक्षा करने के लिए इस प्रकरण की मांच CBI से करानी जरूरी है।
प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में शामिल है 4 मांग
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विस्तृत पत्र लिखा है। इस पत्र में 4 प्रमुख मांगें की गई हैं। पत्र पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार तथा अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रति भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है। नोएडा से भेजा गया यह पत्र प्रेस को भी जारी किया गया है।
यह लिखा गया है पत्र में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पत्र में लिखा गया है कि मीडिया के माध्यम से हम लोगों को जानकारी मिली है कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का निर्माण व प्रबंधन संभालने वाले ट्रस्ट "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या" को श्रृद्धालुओं द्वारा दी गई दान की राशि का गबन व दुरुपयोग हुआ है और यह गबन और दुरूपयोग मंदिर व ट्रस्ट के ही कर्मचारियों द्वारा किया गया है। यह गंभीर विषय है और इससे करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है। गबन की गई धनराशि की बरामदगी व दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने के लिये निम्नलिखित आदेश जारी करें ।
1- श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के दान धनराशि में की गई गबन की जांच सी.बी.आई. से करायें।
2- ट्रस्ट के समस्त खातों, आमदनी एवं खर्चे का निष्पक्ष फारेंसिक ऑडिट भारत के महालेखा परीक्षक से कराया जाये।
3- गबन के दोषी पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये।
4- ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाये और पुराने ट्रस्टियों को हटाया जाये । Noida News
विज्ञापन