
Noida News (चेतना मंच)। आम आदमी पार्टी के पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने मंगलवार को सेक्टर 52 नोएडा में ‘धन्यवाद यू पी’ कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव के बाद समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन सभी लोगो का धन्यवाद किया जिन्होंने अपना कीमती वोट देकर आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को जिताया।
सोमेंद्र ढाका ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि अब पार्टी गांवों में ग्राम अध्यक्ष व शहरों में सेक्टर अध्यक्ष भी बनायेगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए लोगों को अवसर दिया जाएगा और जिला एवं विधानसभाओं की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करेगी।
गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला उपाध्यक्ष राहुल सेठ, ओमवीर पहलवान, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, दादरी विधानसभा अध्यक्ष विवेक शर्मा, बागपत जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, मुन्ना गुप्ता, यूथ विंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज यादव, सतीश गौतम, वीरेन चौधरी, जीतू गुज्जर, डॉक्टर बी पी सिंह, जतन भाटी, परशुराम चौधरी, केशव उपाध्याय, पंडित उमेश गौतम, ललित लोहिया, प्रशांत रावत, शिवराज शर्मा, ठाकुर भंवर पाल सिंह, अमर सिंह, चौहान सलीम खान, राजकुमार प्रसाद, प्रिंस राजोरिया, आनंद कुमार, लखन यादव, विश्वेंद्र जादौन, अब्दुल माजिद, आशीष कुमार, अफजल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।