विज्ञापन
नोएडा से नवविवाहिता पत्नी को हनीमून पर दार्जिलिंग ले जाकर उसकी हत्या करने की साजिश रचने वाला आरोपी पति फरार हो गया है। नवविवाहिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Noida News : नोएडा से नवविवाहिता पत्नी को हनीमून पर दार्जिलिंग ले जाकर उसकी हत्या करने की साजिश रचने वाला आरोपी पति फरार हो गया है। नवविवाहिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इस सनसनीखेज मामले ने नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर में लोगों को हैरान कर दिया है। Noida News
शादी के बाद जिस हनीमून को हर दंपती अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत याद बनाना चाहता है, वही यात्रा नोएडा की एक नवविवाहिता के लिए खौफनाक अनुभव बन गई। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति उसे दार्जिलिंग घुमाने के बहाने ले गया था, लेकिन वहां उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जिससे उसे अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा। महिला का दावा है कि पति ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या करने की साजिश रची। Noida News
दार्जिलिंग से किसी तरह सुरक्षित लौटने के बाद नवविवाहिता सीधे पुलिस की शरण में पहुंची। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिला की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही आरोपी पति को अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली, वह फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी संभावित लोकेशन पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। Noida News
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। दार्जिलिंग में कथित तौर पर क्या हुआ, किन परिस्थितियों में महिला को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ और क्या आरोपी ने पहले से कोई योजना बनाई थी, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जरूरत पडऩे पर पश्चिम बंगाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। घटना सामने आने के बाद दोनों परिवारों में भी हडक़ंप मच गया है। शादी के कुछ ही दिनों बाद इस तरह के गंभीर आरोप लगने से रिश्तेदार और परिचित भी हैरान हैं। वहीं महिला का परिवार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। Noida News
नोएडा पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यह प्रकरण नोएडा से लेकर पूरे देश में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई सवाल उठा रहा है कि जब पत्नी को मारना ही था तो शादी ही क्यों की थी? Noida News
विज्ञापन