Noida: कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी के पति ने दर्ज कराया मानहानि व धमकी देने का मुकदमा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:57 AM
Noida: नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र (Noida Assembly Constituency) से चुनाव लड़ी कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने थाना सेक्टर-58 में धारा-506, 500 एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-58 में अनिल यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है, कि उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील बातों का प्रकाशन करना तथा मानहानि और धमकी देने की कोशिश की गई। पुलिस ने अनिल यादव की तहरीर पर किशन नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशन नाम का कोई व्यक्ति नहीं पाया गया। हालांकि पुलिस ने धारा-506, 507 ,67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच आईटी सेल को सौंपी गई है।