Noida News: मृतका की पहचान प्रभजोत कौर (52) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली थीं और शुक्रवार को अपनी बड़ी बहन के घर नोएडा आई थीं। उनकी बहन अपने परिवार के साथ सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर रहती हैं।

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी में सोमवार सुबह एक महिला की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रभजोत कौर (52) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली थीं और शुक्रवार को अपनी बड़ी बहन के घर नोएडा आई थीं। उनकी बहन अपने परिवार के साथ सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर रहती हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रभजोत सातवीं मंजिल पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि प्रभजोत के पति का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी दो संतानें अलग-अलग रहती हैं। वह विकासपुरी में अकेली रहती थीं और अक्सर अपनी बहन के घर नोएडा आती-जाती थीं।
परिजनों के मुताबिक, प्रभजोत कौर कई वर्षों से अवसाद से जुड़ी समस्या से जूझ रही थीं और उनकी नियमित दवाइयां चल रही थीं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनका तनाव बढ़ा हुआ था। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, मामले में पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन