
Noida News : जी हां, यदि आप किसी भी प्रकार के गहनों यानि jewelry के शौकीन हैं तो आपको उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में जरुर जाना चाहिए। इस शहर में एक ऐसा मेला लगा हुआ है जहां ज्वैलरी के साथ ही साथ ज्वैलरी से जुड़ी हुई एसेसरीज भी अनेकों डिजाइनों में देखने को मिल सकती है। 26 जून से शुरू हुआ ज्वैलरी का यह मेला केवल 28 जून तक चलेगा। इस कारण आप यदि शौक पूरा करना चाहते हैं तो आपको तुरंत ग्रेटर नोएडा जाना पड़ेगा।
ग्रेटर नोएडा शहर में एक बड़ा एक्जीबिशन सेंटर है। इस सेंटर का नाम इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट है। इसी एक्सपो मार्ट में इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज फेयर 2023 लगा हुआ है। इस फेयर का 26 जून को विधिवत उदघाटन किया गया। यह उदघाटन भारत सरकार के उर्जा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। यह मेला 28 जून तक चलेगा। मेले का उदघाटन करते हुए मंत्री पीयूष गोयल ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही साथ अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा की।
केंद्रीय उर्जा, वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद, सार्वजनिक एवं कपड़ा मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे केबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज एक्सो का उदघाटन करते हुए कहा कि भारत का टेक्सटाइल्स निर्यात आगामी पांच सालों में दो गुना हो जाएगा। देश में दुनिया सबसे बड़ा टेक्सटाइल कलस्टर बन रहे है।
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कलस्टर बनाने के लिए काम कर रही है, जिसमें भारत का टेक्सटाइल्स विश्व स्तर पर पहुंच जाए। इसमें साधारण और हस्तशिल्प दोनों तरह के वस्त्रों एसेसरीज शामिल है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि विश्व का सबसे बड़ा टेक्सटाइल्स कलस्टर नोएडा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बने। पीयूष गोयल ने कहा कि देश से कपड़ों का निर्यात भी 100 मिलियन डॉलर अगले पांच छह साल में पहुंच जाएगा। इससे करोड़ों युवक युवतियों को रोजगार मिलेगा।