नोएडा में अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वालों पर बड़ा एक्शन, 28 लोगों पर FIR
भारत
चेतना मंच
13 Sep 2025 02:33 PM
नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा में अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वाले भूमाफिया पर बड़ा एक्शन लिया है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 9 के अवर अभियंता अधिकारी हरेंद्र मलिक ने अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण को लेकर 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। FIR में कहा गया है कि नोटिस देने के बावजूद भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे थे जिसके चलते प्राधिकरण को उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेना पड़ा। Noida News
अवैध निर्माण करने वालों पर FIR
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने नोएडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। इसके बावजूद चोरी छिपे प्राधिकरण की अधिकृत भूमि पर कब्जा और अवैध निर्माण किया जा रहा है। वर्क सर्किल 9 के अधिकारी हरेंद्र मलिक ने शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में अवैध निर्माण करने वालों पर FIR दर्ज कराई है।
प्राधिकरण के अधिकारी ने नोएडा के सेक्टर-126 थाने में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। FIR में कहा गया है कि, नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिस जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था वह प्राधिकरण की अर्जित अधिसूचित भूमि है जिस पर विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। FIR में नगला-नगली गांव के विजय चौहान, मोनू,पप्पू, धर्मवीर, महावीर, विमल चौहान, सपना, बिट्टु चौहान, सुरेश, बबीता देवी, ब्रजपाल सिंह, ग्राम छलेरा के सुभाष, नरेन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश, राकेश, ओमवती,ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर खादर के वीरवती, राजकुमार शर्मा, दयाराम शर्मा, अतर सिंह, नरेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, ग्राम कड़हेड़ा मोहन नगर गाजियाबाद के गौरव सिंह व ग्राम झट्टा के वीरसिंह, ग्राम बरौला के सुमनलता के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। Noida News