देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा भी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।

Noida News : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा भी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश के वीर सपूतों को नमन किया। करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक प्रशासनिक परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में किया था। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भवन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया था। इससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। Noida News
ध्वजारोहण के बाद सीईओ कृष्ण करुणेश ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता को लेकर शहरवासियों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि नोएडा को साफ और सुंदर बनाए रखना सिर्फ प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं है। शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण लगातार स्वच्छता अभियान चला रहा है, लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना इन प्रयासों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। इसके अलावा सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उद्यमियों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और योगदान को याद किया। इस दौरान देश की आर्थिक प्रगति में उद्योग जगत की भूमिका पर भी चर्चा हुई। उद्यमियों ने राष्ट्रहित में पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया। Noida News
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी व्यापक असर दिखाई दिया। आवासीय सोसायटियों, बाजारों, स्कूलों, गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में लोगों ने तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व मनाया। शहर की प्रमुख इमारतों, सड़कों और प्रवेश मार्गों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। पुलिस कमिश्नरेट में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को वीरता पदक सहित अन्य सम्मान प्रदान किए गए। Noida News
विज्ञापन