नोएडा के उद्योगों पर आखिर लागत का दबाव इतना क्यों बढ़ गया है कि अब सरकार से सीधे GST घटाने की मांग उठने लगी है ? कच्चे माल और ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने क्या छोटे और मध्यम उद्योगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं ?

Noida News : नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर उद्योग संगठनों की चिंता सामने आई है। नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) ने सरकार से उद्योगों को तत्काल राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने औद्योगिक उत्पादों पर लगने वाली GST दर को एक साल के लिए घटाकर 5 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। Noida News
NEA अध्यक्ष ने सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि पिछले करीब 18 महीनों से वैश्विक परिस्थितियों के चलते उद्योगों के लिए कच्चे माल और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है। एसोसिएशन के मुताबिक पॉलीमर, मेटल, इलेक्ट्रिकल सामग्री, कॉपर, सोल्डर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स जैसी औद्योगिक सामग्री की कीमतों में 150 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ती लागत का असर खासतौर पर लघु एवं मध्यम उद्योगों पर पड़ रहा है। Noida News
NEA के अनुसार कच्चे माल और ईंधन की कीमत बढ़ने से उद्योगों की उत्पादन क्षमता पर भी असर पड़ा है। बढ़ी हुई लागत के बीच उत्पादों की कीमत प्रतिस्पर्धी बनाए रखना उद्यमियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण कई छोटे और मध्यम उद्योग आर्थिक दबाव में हैं। कुछ इकाइयों के सामने कारोबार जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है और कई उद्योग बंदी के कगार पर पहुंचने का दावा किया गया है। Noida News
NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने सरकार से औद्योगिक उत्पादों पर GST की दर एक वर्ष के लिए 5 प्रतिशत करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उद्योगों को तत्काल राहत मिल सकती है और आर्थिक दबाव झेल रही इकाइयों को अपना कारोबार जारी रखने में मदद मिलेगी। Noida News
एसोसिएशन का तर्क है कि यदि उद्योग बंद होते हैं तो सरकार को GST समेत अन्य करों से मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित होगा। वहीं उद्योगों को राहत मिलने से उत्पादन और कारोबार जारी रह सकता है, जिससे भविष्य में कर राजस्व भी बना रहेगा। Noida News
NEA ने सरकार से कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए उद्योगों के लिए प्रभावी राहत उपाय लागू करने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखना जरूरी है, ताकि उत्पादन गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहें। Noida News
विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि उद्योगों के सामने मौजूद लागत संबंधी चुनौतियों का समाधान होने से इकाइयों को कारोबार जारी रखने में मदद मिलेगी। इससे नोएडा समेत देश के औद्योगिक विकास में उद्योग अपनी भूमिका निभाते रह सकेंगे। Noida News
विज्ञापन