नोएडा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयुष विभाग की ओर से भव्य और उत्साहपूर्ण योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

Noida News : नोएडा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयुष विभाग की ओर से भव्य और उत्साहपूर्ण योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए ‘स्वस्थ जीवन के लिए योग’ का संदेश दिया। Noida News
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी अनुराग यादव, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। Noida News
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, उमेश त्यागी, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, वरिष्ठ नेता विनोद त्यागी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, जिला मंत्री प्रज्ञा पाठक, पंकज झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, ज्योति सक्सेना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सैकड़ों सेक्टरवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। Noida News
विज्ञापन