विज्ञापन

नोएडा में पूजा-पाठ और झगड़ा खत्म करने का झांसा देकर तीन ठगों ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है, जहां पुराने हैबतपुर में रहने वाली उषा देवी से तीन युवकों ने चालाकी से उसके गहने उतरवाकर पर्स में रखवाए और फिर वही पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अक्टूबर को उषा देवी सेक्टर-12/22 चौराहे पर अपने घर मयूर विहार फेस-3 जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने महिला से बातचीत शुरू की। युवकों ने कहा कि उसके घर में भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा है, जिसे वे मंदिर में पूजा करवाकर शांत करा सकते हैं।उनकी बातों में आकर उषा देवी उनके साथ सेक्टर-22 स्थित ए ब्लॉक के एक मंदिर के पास चली गईं। वहां युवकों ने कुछ मंत्र पढ़ने का नाटक किया और फिर उसे कहा कि पूजा के दौरान सभी आभूषण उतारकर पर्स में रख लें।
महिला ने अपने कानों के टॉप्स और गले का लॉकेट उतारकर पर्स में रख लिया। तभी तीनों युवकों ने उसे बातचीत में उलझाया और मौका पाकर पर्स लेकर रफूचक्कर हो गए।पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान तीनों में से दो युवक एक-दूसरे को दिलशेर और कमल हसन नाम से पुकार रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। Noida News
विज्ञापन