विज्ञापन
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में पत्रकार के तौर पर सक्रिय रहे एक पत्रकार ने जमीन के नाम पर ठगी होने का आरोप लगाया है। नोएडा में लम्बे समय तक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार ने नोएडा के सेक्टर-24 थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में पत्रकार के तौर पर सक्रिय रहे एक पत्रकार ने जमीन के नाम पर ठगी होने का आरोप लगाया है। नोएडा में लम्बे समय तक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार ने नोएडा के सेक्टर-24 थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नोएडा पुलिस ने ठगी की FIR दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि यह एक पुराना मामला है। सभी दस्तावेजों की छानबीन करके मामले की जांच की जा रही है। Noida News
लम्बे समय तक नोएडा में पत्रकारिता करने वाले पुरूषोत्तम भदौरिया ने अपने साथ हुई ठगी की घटना के विषय में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ ठगी की यह घटना नोएडा के गिझौड़ गाँव में किराए के मकान में रहते समय वर्ष-2019 में हुई थी। पुरूषोत्तम भदौरिया ने नोएडा सेक्टर-24 थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में ठगी की जानकारी दी है। Noida News
नोएडा के पत्रकार पुरूषोत्तम भदौरिया ने अपनी तहरीर में लिखा है कि मैं राष्ट्रीय सहारा नोएडा में बतौर मुख्य संवाददाता के पद पर सन 2019 सेवारत था, नोएडा संस्करण में कार्यरत रहने के दौरान ग्राम गिजोड़ सेक्टर-53 नोएडा में स्थित मकान धर्मपाल चौहान के यहां पर बतौर किरायेदार के रुप में रहता थी इसी दौरान ग्वालियर जिले के छोटी मढिय़ां निवासी बैजनाथ सिंह गुर्जर पुत्र बदन सिंह अपने रिश्तेदार श्री कृष्ण गुर्जर निवासी लौदीपुर थाना भंवरपूरा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश मेरे पास आए जमीन खरीदने का आफर दिया। यहकि उन्होंने जमीन खरीदने का आश्वासन देकर मुझे नगद 10 लाख रुपए ले लिए और ग्वालियर आने पर जमीन का अनुबंध पत्र करने का आश्वासन दिया यह कि उन्होंने रु 500000 और लेकर जमीन का अनुबंध कर लिया । यह कि जमीन का अनुबंध करने के बाद श्री कृष्ण गुर्जर, रामलखन गुर्जर पुत्र गोपाल निवासी मडैया, बैजनाथ गुर्जर पुत्र बदन सिंह गुर्जर ने जमीन सुनीता पत्नी केशव सिंह चौहान निवासी ग्वालियर तथा 8 बीघा जमीन अन्य व्यक्ति को बेच दी। यह कि मैं जब रजिस्ट्री के लिए कहा तो तब उसने गाली गलौज कर कहा अब जमीन नहीं मिलेगी अगर ज्यादा कहा तो ग्वालियर आने पर मरवा दूंगा। श्रीमान उक्त सभी आरोपी गणों सुयोजित रूप से मिलकर द्वारा मेरे साथ जालसाज करके तमुझसे पैसा ले लिया ना तो जमीन दी ना ही मुझे पैसे वापस दिए । यह सभी लोग मिलकर मुझे मरवा भी सकते है। निवेदन है कि दोषी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें। Noida News
विज्ञापन