नोएडा शहर में जंगल ट्रेल पार्क को महामाया फ्लाईओवर से लेकर दलित प्रेरणास्थल तक 18.3 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जंगल ट्रेल पार्क नोएडा में हर किसी के आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है।

Noida News : नोएडा वालों को सोमवार 1 दिसंबर 2025 से बड़ी सौगात मिलने वाली है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा में पर्यटन के लिए स्थापित किया गया जंगल ट्रेल नामक खास पार्क 1 दिसंबर से नोएडा की आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस खास पार्क के खुल जाने से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा ही नहीं दिल्ली-NCR के तमाम नागरिक इस खास पार्क में घूमने का मजा ले सकेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने नोएडा के एक बड़े भू-भाग पर जंगल ट्रेल नाम से पार्क को स्थापित किया है। नोएडा का जंगल ट्रेल पार्क दिल्ली में स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है। नोएडा के जंगल ट्रेल पार्क में 500 टन कबाड़ के द्वारा शेर, बाघ, जिराफ तथा कंगारू बनाए गए हैं। नोएडा शहर में जंगल ट्रेल पार्क को महामाया फ्लाईओवर से लेकर दलित प्रेरणास्थल तक 18.3 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जंगल ट्रेल पार्क नोएडा में हर किसी के आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है।
नोएडा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा में जंगल ट्रेल पार्क 15 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किया गया है। इस पार्क में पांच सौ टन लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ से जानवरों, पक्षियों व डायनासोर समेत सैकड़ों मूर्तियां तैयार की गई है। नोएडा शहर में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए गए इस पार्क को सरकारी-निजी भागीदारी प्रारूप पर संचालित किया जाएगा। जिसमें प्रवेश के लिए शुल्क देना होगा। इस पार्क का परीक्षण भी किया जा चुका है। यहां बच्चों के लिए खेल का मैदान, पिकनिक स्थल और फूड कोर्ट भी तैयार किए गए हैं। कबाड़ से तैयार वन्य जीवों की प्रतिमाओं में अफ्रीकी शेर, हाथी, जिराफ, एशियाई बाघ, हिरण, रंगीन पक्षी, आस्ट्रेलियाई के कंगारू व इमू और धु्रवीय क्षेत्र की पेंगुइन, धब्बेदार भालू आदि शामिल हैं। नोएडा के इस पार्क में शाम और रात की रोशनी में नाइट सफारी का भी लोगों को अनुभव करने का मौका मिलेगा। साथ ही जंगल की विशिष्ट गतिविधियों, जैसे राक क्लाइम्बिंग, जिपलाइनिंग, जिप साइकलिंग और अन्य साहसिक खेलों को शामिल किया गया है। Noida News