भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर नोएडा में नेताओं का तांता लगा। नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, नोएडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह तथा कांग्रेस के सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद नोएडा स्थित कलराज मिश्रा के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कलराज मिश्रा के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल नंद किशोर यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और कलराज मिश्रा तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। Noida News

सत्यवती मिश्रा के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद एवं बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह भी 15 सितंबर 2026 को नोएडा पहुंचे। उन्होंने कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश प्रताप सिंह ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। सतेन्द्र शर्मा ने भी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कलराज मिश्रा एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। Noida News

सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि देने वालों में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे। कृष्णा पासवान, मनोज वाल्मीकि, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व सांसद एवं एमएलसी विद्या सागर सोनकर, शिव शंकर शर्मा, शिव विहारी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह अगरिया, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह और रविंद्र सिंह चौहान समेत अनेक लोगों ने कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। Noida News
भाजपा संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनमें नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री अमित त्यागी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, शशि प्रकाश मिश्रा, संजय बाली, खुर्रम रिजवी, ब्रह्मदेव मिश्रा, रवि अवाना, संजीव पुरी, अंकुर शर्मा, ऋषभ जैन, आलोक चौहान, अजय राजभर और मुकुल बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। Noida News
स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद द्वारा भी कलराज मिश्रा के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करना इस दुख की घड़ी में राजनीतिक मतभेदों से अलग मानवीय संवेदनाओं की तस्वीर प्रस्तुत करता है। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने सत्यवती मिश्रा के सरल, सहज और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को याद किया तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। Noida News
विज्ञापन