
Noida News: कलयुगी मामा ने तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखकर अपनी साढ़े 5 साल की मासूम भांजी के साथ अश्लील हरकतें की। मासूम बच्ची ने जब अपने मामा की घिनौनी करतूत अपनी मां को बताई तो वह हैरान रह गई। मां ने अपनी बच्ची के साथ हुए अत्याचार के बाद अपने भाई के खिलाफ थाना सेक्टर 49 मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से बरेली के रहने वाले राजेश (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ आगाहपुर गांव में किराए पर रह रहे हैं। उनके साथ ही दूसरी मंजिल पर उनका साला सुधीर भी रहता है। राजेश व उनकी पत्नी हाउसकीपिंग का काम करते हैं।
रविवार को पति पत्नी दोनों काम पर चले गए। घर में उनकी साडे 5 साल की बेटी और 7 साल का बेटा अकेला था। दोनों बच्चों को अकेला पाकर सुधीर दोपहर में उनके कमरे पर पहुंच गया और अपनी भांजी के साथ गंदी हरकत करने लगा।
शाम के समय जब राजेश व उनकी पत्नी घर पहुंचे तो मासूम बच्ची ने अपने मामा की हरकतों के बारे में अपनी मां को बताया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस संबंध में राजेश ने जब सुधीर से पूछा तो वह बगले झांकने लगा और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पति पत्नी दोनों थाना सेक्टर 49 पहुंचे और सुधीर के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।