कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

Noida News : कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा 3000 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। हर जोन और सेक्टर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। Noida News
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में 28 से अधिक अस्थायी पुलिस चौकियां भी स्थापित की जा रही हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त से जिले के 9 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। Noida News
पुलिस ने जिले के चार प्रमुख शिव मंदिरों को जलाभिषेक स्थल के रूप में चिन्हित किया है। इन मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।
जिले के सभी 26 थाना प्रभारियों, तीनों जोन के डीसीपी और एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और पीसीआर वाहनों के जरिए निगरानी की जाएगी। Noida News
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने जिले के प्रमुख रास्तों को चिन्हित किया है। नोएडा जोन में चिल्ला रोड ट्रैफिक लाइट से डीएनडी, पक्षी विहार होते हुए कालिंदी कुंज दिल्ली बॉर्डर तक का मार्ग प्रमुख रहेगा। इसके अलावा गाजियाबाद की ओर से मॉडल टाउन, छिजारसी, तिगरी और शाहबेरी होते हुए सेक्टर-71, सेक्टर-37 और कालिंदी कुंज दिल्ली बॉर्डर तक कांवड़ यात्री पहुंचेंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा जोन में गाजियाबाद-लालकुआं से दादरी होते हुए जीटी रोड और सिकंदराबाद की ओर जाने वाला मार्ग शामिल है। ग्रेनो वेस्ट से सूरजपुर, यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन होते हुए रबूपुरा तक भी कांवड़ यात्रियों की आवाजाही रहेगी। Noida News
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली से नोएडा होकर गाजियाबाद और बुलंदशहर जाने वाले भारी वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा नोएडा एलिवेटेड रोड से भारी वाहनों की गाजियाबाद की ओर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बुलंदशहर की तरफ से जीटी रोड और ग्रेटर नोएडा से नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले भारी, मध्यम और मालवाहक वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा। Noida News
विज्ञापन