नोएडा में सक्रिय संस्कार भारती गौतम बुद्ध नगर और पावन कला धाम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 (रविवार) को नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Noida News : नोएडा में सक्रिय प्रमुख साहित्यिक संस्था से जुड़ी बड़ी खबर से हम नोएडा के नागरिकों को रूबरू करा रहे हैं। नोएडा में सक्रिय संस्कार भारती गौतम बुद्ध नगर और पावन कला धाम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 (रविवार) को नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, कविता, संगीत और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, वहीं पावन कला धाम की बाल कलाकारों ने शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके अलावा निष्ठा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गोपाल, प्रसिद्ध बांसुरी वादक चेतन जोशी, भाजपा की जिला मंत्री प्रज्ञा पाठक शर्मा, आईओसी के महाप्रबंधक आलोक विरल तथा समाजसेवी हर विलास वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। Noida News
कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में भव्य कवि सम्मेलन हुआ। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाबा कानपुरी द्वारा मां बागेश्वरी की वंदना के साथ किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन ओज और व्यंग्य के चर्चित कवि तथा संस्कार भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अटल मुरादाबादी ने किया। मंच पर मौजूद कवियों ने कविता के अलग-अलग रंग प्रस्तुत किए। हास्य, व्यंग्य, ओज, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने सभागार में मौजूद श्रोताओं को बांधे रखा। कवि सम्मेलन में बाबा कानपुरी, डॉ. अटल मुरादाबादी, आलोक विरल, विनय विक्रम सिंह, साहित्य कुमार चंचल, प्रेम दास, डॉ. अनिता त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, विनोद शर्मा, अपर्णा भटनागर और स्वाति शर्मा सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। Noida News
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पावन कला धाम की बाल कलाकारों ने नृत्य गुरु अनुराधा शर्मा के निर्देशन में ‘पृथ्वी केशव की’ नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया।
नृत्य नाटिका में सृष्टि के सृजन से लेकर वर्तमान समय तक के घटनाक्रम को नृत्य, अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बाल कलाकारों की प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली। नृत्य नाटिका के मंचन की उत्कृष्टता ने सभागार में मौजूद दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद कलाकारों के सम्मान में सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। Noida News
कार्यक्रम में नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों से 200 से अधिक साहित्यप्रेमी, सुधि श्रोता और दर्शक शामिल हुए। शहर के साहित्य, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाजसेवी वीना जारुहार, एसआरएम फाउंडेशन की संस्थापिका अंजुलि गुप्ता, अमरीश त्यागी, राजीव धवन, ललित महाजन, नब्बू सिंह और शैलेश गर्ग सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने साहित्य तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। Noida News
कार्यक्रम के समापन पर नृत्य गुरु अनुराधा शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों, रचनाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। संस्कार भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अटल मुरादाबादी ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी रचनाकारों, कलाकारों, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों और पर्दे के पीछे रहकर आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन इस्कॉन मंदिर से उपलब्ध कराए गए महाप्रसाद के वितरण के साथ हुआ। आयोजन के दौरान साहित्य, कला और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा स्थानीय कलाकारों और रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराना है। Noida News
विज्ञापन