विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के खादर (डूब क्षेत्र) में बाबा का बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। नोएडा प्राधिकरण का आरोप है कि नोएडा में यमुना तथा हिंडन नदी के खादर (डूब क्षेत्र) में बड़ी मात्रा में अतिक्रमण किया गया है।

Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के खादर (डूब क्षेत्र) में बाबा का बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। नोएडा प्राधिकरण का आरोप है कि नोएडा में यमुना तथा हिंडन नदी के खादर (डूब क्षेत्र) में बड़ी मात्रा में अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण करने वालों ने यमुना तथा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से फार्म हाउस बना रखे हैं। नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में बाबा का बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का फैसला किया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि डूब क्षेत्र से पूरा अतिक्रमण हटाया जाएगा। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्णा करूणेश ने प्राधिकरण के अधिकारियों को डूब क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण में डूब क्षेत्र की निगरानी करने वाले वर्क सर्किल के अधिकारियों को तुरन्त अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि डूब क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं हटने पर संबंधित अधिकारियों को नोएडा प्राधिकरण से हटा दिया जाएगा। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के CEO करूणा करूणेश ने कहा है कि नोएडा क्षेत्र में पडऩे वाला यमुना तथा हिंडन का खादर क्षेत्र (डूब क्षेत्र) नोएडा प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है। यमुना तथा हिंडन नदी के खादर में किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण करना गैर कानूनी है। फिर भी अनेक लोगों ने खादर क्षेत्र में अवैध कब्जा करके पक्के निर्माण कर लिए हैं। नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करूणेश ने प्राधिकरण के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन और पहले से बने सभी अवैध पक्के ढांचों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जाए। निर्देेशों में अधिकारियों को चार दिन के अंदर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में यमुना नदी तथा हिंडन नदी का खादर (डूब क्षेत्र) काफी दूर तक फैला हुआ है। बात यमुना नदी के डूब क्षेत्र की करें तो नोएडा के सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 और 150 के आसपास यमुना का डूब क्षेत्र है। हिंडन नदी नोएडा में छिजारसी से प्रवेश कर सेक्टर-63 ए, बेहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-123, 118, 115, 143, 143 ए, 148 और 150 होते हुए मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। इन दोनों नदियों के किनारे स्थित डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध फार्म हाउस और पक्के निर्माण खड़े हो चुके हैं। Noida News
विज्ञापन