नोएडा में कीया कार ने बाइक सवार को रौंदा, नाले में गिरी, लगी आग
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:10 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:10 AM
नोएडा थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 145 में तेज गति में आ रही कीया कार के चालक ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित कीया कार एक बाइक से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सेक्टर 145 मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह तेज गति में आ रही कीया कार के चालक ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। होंडा सिटी कार में टक्कर मारने के बाद कीया कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने के बाद कीया कार सडक़ के पास बनी नाली में गिर गई और उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में बैठे चालक को बाहर निकाला। Noida News
इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर-142 पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि फायर कर्मियों ने कार में लगी आग को बूझाकर उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला। इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महेंद्र सिंह निवासी दनकौर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कीया कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। Noida News