सोमवार को नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सुरक्षा का सख्त घेरा खड़ा कर दिया।

Noida News : नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ श्रमिक आंदोलन अब कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। सोमवार को नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सुरक्षा का सख्त घेरा खड़ा कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अब तक 300 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गंभीर मामलों में एनएसए के तहत भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। Noida News
सूत्रों के मुताबिक, नोएडा में श्रमिकों की नाराजगी पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही थी। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद यह असंतोष और तेज हो गया। सोमवार सुबह जैसे ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, नोएडा के कई हिस्सों में हालात तेजी से बिगड़ने लगे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में डंडे और पत्थर बताए गए, और देखते ही देखते कई जगहों पर तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आने लगीं। हिंसक घटनाओं का असर सिर्फ फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहा। नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में इकाइयों को निशाना बनाया गया। पथराव और तोड़फोड़ के कारण कई प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा, जबकि पुलिस वाहनों समेत 20 से अधिक गाड़ियों में आग लगाए जाने की खबर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एनएच-9 जैसे प्रमुख मार्ग भी प्रदर्शन की चपेट में आ गए, जिससे घंटों तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। Noida News
सुबह से शुरू हुआ हंगामा शाम तक नोएडा की रफ्तार पर भारी पड़ा। सड़क जाम, आगजनी और पथराव के बीच आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद आने-जाने वाले हजारों लोग लंबे जाम में फंसे रहे। हालात इतने गंभीर रहे कि करीब नौ घंटे तक शहर का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों से लेकर स्कूली बच्चों और रोजमर्रा की आवाजाही करने वालों तक, हर वर्ग को इस उथल-पुथल का असर झेलना पड़ा। Noida News
उपद्रव बढ़ने के बाद नोएडा पुलिस ने पूरे जिले में मोर्चा संभाल लिया। कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई। मंगलवार सुबह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख हिस्सों में पुलिस की सघन मौजूदगी देखने को मिली। प्रशासन का दावा है कि छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो फिलहाल कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई है और हालात नियंत्रण में हैं। Noida News
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोएडा में बवाल और हिंसा फैलाने के आरोप में 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जिन लोगों की भूमिका गंभीर पाई जाएगी, उनके खिलाफ कठोर धाराओं के साथ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। यह संकेत साफ है कि नोएडा में हिंसा और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन किसी नरमी के मूड में नहीं है। Noida News
विज्ञापन