विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में श्रमिकों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को अचानक हिंसक मोड़ ले बैठा। नोएडा के फेस-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स इलाके में मजदूरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Noida News : नोएडा में श्रमिकों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को अचानक हिंसक मोड़ ले बैठा। नोएडा के फेस-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स इलाके में मजदूरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी।
नोएडा में बीते कई दिनों से श्रमिक वेतन और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर विरोध जता रहे थे। शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी, लेकिन सोमवार सुबह बड़ी संख्या में मजदूरों के एकत्र होने और सड़क जाम की कोशिश के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। देखते ही देखते कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने मौके पर खड़े पुलिस वाहनों को निशाना बनाया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि एक वाहन को पलट दिया गया। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। औद्योगिक इकाइयों में भी नुकसान की खबरें हैं। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके साथ ही हल्का बल प्रयोग भी किया गया, ताकि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया जा सके। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है, जिससे धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आई। नोएडा के फेस-2 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों फैक्ट्रियां संचालित होती हैं। इन इकाइयों में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक इस आंदोलन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि विभिन्न औद्योगिक क्लस्टरों से हजारों कर्मचारी किसी न किसी रूप में इस विरोध में शामिल हैं।
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
मजदूरों का आरोप है कि मौजूदा समय में उन्हें कम मजदूरी पर लंबी शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है और ओवरटाइम का उचित भुगतान भी नहीं मिल रहा।
इस विरोध की शुरुआत हरियाणा के गुरुग्राम से हुई थी, जो अब नोएडा के औद्योगिक इलाकों तक पहुंच चुकी है। धीरे-धीरे यह आंदोलन व्यापक रूप लेता गया और अब कई औद्योगिक इकाइयों को प्रभावित कर रहा है।
जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, उद्योग प्रतिनिधियों और श्रमिकों के बीच पहले भी बैठक हो चुकी है, जिसमें समय पर वेतन और ओवरटाइम भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। श्रमिकों की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। Noida News
विज्ञापन