विज्ञापन
नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा से जुड़ी यह बड़ी खबर नोएडा श्रमिक हिंसा से संबंधित है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 13 अप्रैल 2026 को थाना फेस-2 और थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में श्रमिकों/कामगारों के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है।

Noida News : नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा से जुड़ी यह बड़ी खबर नोएडा श्रमिक हिंसा से संबंधित है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 13 अप्रैल 2026 को थाना फेस-2 और थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में श्रमिकों/कामगारों के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मामले में प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शन उग्र हो गया था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि हिंसक घटनाएं किन परिस्थितियों में हुईं, इसके पीछे कौन से कारण थे और किन व्यक्तियों या संगठनों की भूमिका अथवा उकसावे से यह स्थिति उत्पन्न हुई।
प्रशासन ने इस मामले में आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी, बयान या साक्ष्य उपलब्ध है, तो वह अपना पक्ष जांच में दर्ज करा सकता है। लोग अपने मौखिक या लिखित बयान के साथ-साथ ऑडियो, वीडियो जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए 15 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुलिस लाइंस, गौतमबुद्ध नगर स्थित पुलिस उपायुक्त लाइन्स कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन