सख्त चौकसी के बावजूद अपराध जारी, जानें ताजा क्राइम अपडेट्स
भारत
चेतना मंच
27 Aug 2025 02:33 PM
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की गश्त और चेकिंग के दावों के बावजूद चोरी, लूट और ठगी जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन होने वाली घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे माहौल में चेतना मंच आपको रोजाना ताजा खबरों से रूबरू कराता है, ताकि आप जागरूक और सतर्क रह सकें। Noida News
हरौला से किशोरी लापता
थाना फेस वन क्षेत्र के हरौला गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से मऊ के रहने वाले प्रमोद (काल्पनिक नाम) ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताएं कि वह अपने परिवार के साथ हाल में हरौला गांव में किराए पर रह रहा है। 25 अगस्त को वह और उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गए थे कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी
की तलाश की जा रही है। Noida News
सिगरेट उधार ना देने पर महिला से मारपीट
सिगरेट उधार ना दिए जाने पर तीन भाइयों ने महिला के साथ गाली गलौज व मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए महिला के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला चार माह बाद दर्ज हुआ है बृजवासीपुरम ग्रेटर नोएडा निवासी शिव मूर्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है। 30 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी मोहनवती अपनी मां मालवती के साथ दुकान पर बैठी हुई थी। पड़ोस में रहने वाले
नीरज, बबलू व श्रीधर पुत्र मानक चंद उसकी दुकान पर पहुंचे। Noida News
उन्होंने सिगरेट उधार देने के लिए कहा इस पर मोहनवती ने उधार देने से इनकार कर दिया। उधार देने से इनकार करने पर तीनों भाई भडक़ उठे और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। मोहनवती ने जब इस बात का विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त ने इसकी शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है । Noida News
राहगीरों से छीनते थे मोबाइल, पुलिस ने पकड़ा
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है इनके पास से लूट व चोरी के पांच मोबाइल फोन एक तमंचा कारतूस दो चाकू व एक बाइक बरामद हुई है। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लूट व चोरी कीघटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर अगाहपुर गांव की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से आने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगी इस दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस में कार्रवाई करते हुए तीनों बाइक सवारों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, 15 मोबाइल फोन बरामद हुए। Noida News
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सचिन पुत्र राजेश कुमार, शेखर पुत्र संतोष व दशरथ पुत्र तेजराम निवासी सदरपुर बताए। पूछताछ में सचिन व शेखर ने बताया कि वह राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते हैं। उन्होंने सेक्टर-18 सेक्टर 37 सेक्टर 36 की सडक़ों पर कई राहगीरों से मोबाइल फोन छीने हैं। करीब 20 दिन पहले उन्होंने सेक्टर 107 स्थित काउंटी सोसाइटी के पास सडक़ किनारे टहल रहे एक व्यक्ति से भी मोबाइल फोन छीन लिया था। करीब डेढ़ महा पूर्व उन्होंने सेक्टर 99 के एक बंद मकान से इनवर्टर की बैटरी वह लैपटॉप भी चोरी किया था। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए सचिन पर 10, शेखर पर 4 तथा दशरथ पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं।
मोटरसाइकिल चलाने के शोक में एक किशोर चोर बन गया। मोटरसाइकिल चलाने के शोक को पूरा करने के लिए उसने अलग-अलग स्थान से दो बाईकों को ही चोरी कर लिया। थाना सेक्टर 113 पुलिस में बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर उससे चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम टिवोली मैरिज होम के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक किशोर पुलिसको देखकर बाइक मोड कर भागने लगा संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया । पूछताछ में किशोर ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है उसने इस बाइक को करीब 3 महीने पहले नोएडा के सेक्टर 62 से चोरी किया था इसके अलावा उसने ग्राम पृथला से भी एक और बाइक चोरी की थी।
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि उसे मोटरसाइकिल चलाने का शौक है अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वह बाइक चोरी करता है बाइक चोरी करने के बाद उन्हें चलाकर वह छुपाकर खड़ा कर देता है। थाना प्रभारी में बताया कि बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद की गई। बालूपचारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है। Noida News