
Noida Latest News: (चेतना मंच)। थाना फेस-3 क्षेत्र के क्लियो काउंटी सोसाइटी के सामने जूस विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। जूसर मिक्सर में अचानक करंट उतरने से दुकानदार उसकी चपेट में आ गया।
मूल रूप से ग्राम धुर्वी बहराइच निवासी (28 वर्षीय) राजभर पुत्र द्वारिका प्रसाद क्लियो काउंटी सोसाइटी के सामने जूस का स्टॉल लगाता था। बीती शाम वह जूसर मिक्सर में ग्राहकों के लिए जूस तैयार कर रहा था। इस दौरान अचानक जूसर मिक्सर में करंट आ गया।
करंट लगने से राजभर बेहोश होकर गिर पड़ा। आस-पड़ोस के दुकानदार उसे उपचार के लिए एसआरएस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना फेस-3 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।