
Noida Latest News: सोमवार की तड़के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इस आग से फूड कोर्ट में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, थाना दनकौर क्षेतांतर्गत गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। उस समय यहां पर तैनात कर्मचारी गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन आग लगने पर बढ़ी गर्मी को देखकर कर्मचारियों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ कर पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पूरे फूड कोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया।
मामले की जानकारी तुरंत ही दनकौर थाना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में जहां हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।