
Noida Latest News नोएडा। नोएडा कमिश्नरी की पुलिस ने एक अच्छा कार्य किया है। पुलिस के इस काम की सर्वत्र सराहना हो रही है। खासतौर से इंजीनियर, उनके मित्र व परिजन नोएडा पुलिस के इस काम की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 30 जून की रात करीब दस बजे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी कार क्रेटा एचआर 26 डीएल 6337 में सवार होकर से सेक्टर 76 नोएडा मार्केट में खाने का सामान लेने गए थे। वह अपनी कार हुंडई क्रेटा को सड़क किनारे खड़ी कर सामान लेने मार्किट में चले गए। जब वह सामान लेकर वापस आए तो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें कार में ही दबोच लिया और सोने की चैन, अंगूठी, पर्स, नकदी, मोबाइल फोन व क्रेटा कार लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में इंजीनियर ने थाना सेक्टर 113 पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
लूट की इस वारदात को अंजाम देने के लिए थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। रविवार की सुबह पुलिस सर्च आपरेशन के दौरान बदमाश नवीन पुत्र भगवानदास निवासी जाटो पट्टी कस्बा व थाना भोजीपुरा जिला बरेली, ओमेंद्र बहादुर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम थाना हलिया तहसील लालगंज जनपद मिर्जापुर तथा शिवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम कोनिया पुर खुर्द थाना सुहागी जिला रीवा मध्य प्रदेश, लूटी गई क्रेटा कार जिसकी बदमाशों द्वारा दोनों नंबर प्लेट हटा रखी थी, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने कार को वेद वन सेक्टर 78 के सामने से अपने आप को पुलिस पार्टी से घिरा देख सेक्टर 79 नोएडा के कच्चे रास्ते पर भगा दी।
कार के गड्ढे में फंसने के बाद तीनों बदमाश कार से उतरे और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर दी गई और बदमाशों पर जवाबी गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से नवीन नामक बदमाश घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश नवीन के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस लूटी गई क्रेटा कार उपरोक्त बरामद हुई। घायल बदमाश नवीन के दोनों साथी आस-पास कींकर की घनी झाड़ियां होने के फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। Noida Latest News