Noida Latest News: महिला खड़ी थी सोसायटी के बाहर, बदमाश कर गए ये काम
Noida Latest News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:15 PM
Noida Latest News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की प्रतीक लॉरिअल सोसायटी के बाहर से बाइक सवार तीन बदमाश एक महिला से आईफोन लूट कर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Noida Latest News
प्रतीक लॉरिअल सोसायटी में रहने वाली प्रियंका महेश्वरी सोसायटी के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान बाइक पर आए तीन बदमाश उनके हाथ से आईफोन मोबाइल को छीन कर फरार हो गए। पीडि़ता ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-113 पुलिस को दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है जिसे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास सहित करीब 200 कैमरों को खंगाला गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।