
Noida Latest News: पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन व पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
मूलरूप से बिरननगर थाना रायगंज जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी सचिन राय अपने परिवार सहित गेझा गांव में किराए पर रह रहे हैं। उनकी तलाकशुदा बेटी चित्रा राय (38 वर्ष) भी साथ रह रही थी। आज सुबह चित्रा राय जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे, कमरे में अंदर चित्रा सीलिंग फैन से लटकी हुई थी।
परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चित्रा राय का करीब 10 वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो चुका है। वह अपने माता-पिता के साथ यह गेझा गांव में रह रही थी चित्रा राय ने करीब 1 माह पूर्व डिस्पोजल गिलास व प्लेट बेचने की दुकान भी शुरू की थी लेकिन यह व्यापार भी कुछ खास नहीं चल रहा था प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चित्र राय पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी।
वहीं थाना दनकौर क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवाया प्रारंभिक जांच में मृतक का नाम मुकेश पुत्र केसरी निवासी पलवल हरियाणा पता चला। मुकेश अपने पत्नी को बच्चों के साथ सलारपुर गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच आपस में विवाद होता था उन्होंने आशंका जताई कि संभवत पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।