
Noida latest : नोएडा कमिश्नरी पुलिस का अपराधियों को लंगड़ा करो अभियान लगातार जारी है। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस अभियान के दौरान नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अलग अलग थानों की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को बंदी बनाया है।
आपको बता दें कि नोएडा कमिश्नरी की पुलिस ने इन दिनों लंगड़ा करो अभियान चला रखा है। पिछले मात्र एक सप्ताह में इस अभियान के तहत नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की एक दर्जन से जयादा घटनाओं में 18 शातिर लुटेरे, हत्यारे, चोर व झप्पटमार पकड़े गए हैं। अपराधियों पर अंकुश लगाने का नोएडा पुलिस का यह अभियान बुधवार, 9 अगस्त 2023 को भी जारी रहा।
हमारे नोएडा संवाददाता के मुताबिक, थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सेक्टर 37 के पास बुलेट बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकले। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।
Read More - सावधान ! नोएडा में नो पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो तुरंत उठा लेगी ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में पुलिस ने उठाये 26 वाहन, 86 के काटे चालानतलाशी में इसके पास से तीन मोबाइल फोन, बुलेट बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नईम पुत्र बुंदू निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा अपने फरार साथी का नाम नासिर बताया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर लूट हत्या सहित विभिन्न अपराधों के करीब 20 मुकदमें पंजीकृत है। आरोपी शातिर लुटेरा और गैंगस्टर है। मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी थाना सेक्टर 39 से भी वांछित चल रहा था। फरार नासिर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार के अनुसार, थाना दादरी पुलिस ने कोट चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे मेहुल उर्फ मोंटी पुत्र पपेंदर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान मेहुल गोली लगने से घायल हो गया और इसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी के पास से लूटी गई वैगनआर कार, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल हुआ मेहुल शातिर लुटेरा है और इस पर सिकंदराबाद में लूट आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदराबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
एडीसीपी ने बताया कि मेहुल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 8 अगस्त की रात्रि को थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति से वैगनआर कार लूट ली थी। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे में लूटी हुई वेगनर को बरामद कर लिया। लूटी गई वैगनआर कार को बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। Noida latest