विज्ञापन
नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के प्रांगण में बुधवार 01 जुलाई 2026 को विशेष नजारा देखने को मिला। नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के प्रांगण में चारों तरफ जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। साथ ही नोएडा में कार्यरत 5 वकीलों तथा डीड राइटर्स को फूल-मालाएं पहनाई जा रही थीं।

Noida News : नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के प्रांगण में बुधवार 01 जुलाई 2026 को विशेष नजारा देखने को मिला। नोएडा के रजिस्ट्री विभाग के प्रांगण में चारों तरफ जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। साथ ही नोएडा में कार्यरत 5 वकीलों तथा डीड राइटर्स को फूल-मालाएं पहनाई जा रही थीं। यह पूरा आयोजन डीड राइटर्स तथा वकीलों की जीत की खुशी में हो रहा था। दरअसल बुधवार को नोएडा के डीड राइटर्स तथा वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से वापस नोएडा लौटा है। यह प्रतिनिधिमंडल जीत की खुश खबरी लेकर वापस आया है। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा के डीड राइटर्स तथा वकील पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर थे। यह हड़ताल उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले के खिलाफ थी जिसमें सरकार ने रजिस्ट्री के काम में ई-पंजीयन व्यवस्था शुरू की थी। लखनऊ में हुई सरकार के साथ बैठक में वकीलों तथा डीड राइटर्स को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने फैसले को वापस लेते हुए रजिस्ट्री विभाग में पुरानी व्यवस्था को ही कायम रखने की डीड राइटर्स तथा वकीलों की बात मान ली है। लखनऊ में सरकार के साथ हुई वार्ता में नोएडा से बार एसोसिएशन (एडवोकेट्स एवं डीड राइटर्स) के प्रतिनिधि के तौर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा संरक्षक सचिन चौधरी, एडवोकेट उपदेश खारी, शिवम कौशिक, प्रमोद गोयल तथा विकास नागर लखनऊ गए थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बुधवार को जैसे ही नोएडा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रांगण में पहुंचे वैसे ही वहां मौजूद सैकड़ों डीड राइटर्स तथा वकीलों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाए गए तथा प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। Noida News

नोएडा के सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय के प्रांगण में हुए स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में डीड राइटर्स, वकील, स्टैम्प बाइंडर तथा उनके सहयोगी मौजूद रहे। इस अवसर पर ओमकार सिंह नागर एडवोकेट, बार एसोसिएशन के महासचिव एल.सी. शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एन.के. शर्मा, सी.एस. नागर, एस.बी.एस. बैसोया, कुंवर बिलाल बर्नी, नरेन्द्र शर्मा, चरण सिंह एडवोकेट, सरदार सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, दिनेश शर्मा, एस.के. सिंह, एस.डी. सिंह, राहुल चौधरी, प्रवीन कुमार, जगबीर, योगेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, विजय गौतम, संजीव कुमार, ऋषिराज त्यागी, रविन्द्र कुमार, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, सतेन्द्र यादव, संजय शर्मा, आशीष पांडेय, ए.एम. शेरवानी, अभिनव चौधरी, अविनाश गुप्ता, दीपक कुमार, हरीश सेठी, महेश शर्मा, नवीन वर्मा, राधेश्याम तथा रविन्द्र बंसल आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही । Noida News
विज्ञापन