नोएडा लोक मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में लगभग 120 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। BMD, BMI, ECG, ब्लड प्रेशर, शुगर और डेंटल जाँच की सुविधा मिली।

नोएडा, 26 सितंबर 2026। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोएडा लोक मंच के स्वास्थ्य प्रकल्प निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र द्वारा मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, सेक्टर-19, नोएडा के सहयोग से शनिवार को सेक्टर-12, नोएडा स्थित ओल्ड कम्युनिटी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा।

शिविर में लगभग 120 लोगों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य जाँच सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान BMD, BMI, PET, ECG, ब्लड प्रेशर एवं रैंडम ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। लोगों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श भी लिया और नियमित स्वास्थ्य जाँच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के महत्व को समझा।

शिविर में मैक्स हॉस्पिटल की ओर से सौरभ कुमार के साथ छह डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। वहीं, विशेष रूप से डेंटल कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें डेंटिस्ट डॉक्टर सलोनी गर्ग ने लोगों के दाँतों की जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी विनीत गर्ग एवं ट्रेजरर विभा बंसल सहित नोएडा लोक मंच एवं निःशुल्क दवा बैंक की टीम उपस्थित रही।
निःशुल्क दवा बैंक की चिकित्सा टीम में जनरल फिजिशियन डॉ. डी.डी. अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट हिम्मत सिंह के साथ मिजबा, अंकिता एवं शुक्ला ने भी शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नोएडा लोक मंच परिवार की ओर से सौरभ द्विवेदी, आर.एन. श्रीवास्तव, रंजु माथुर, प्रदीप वोहरा, प्रेस न्यूज़ नेशन 18 से समरूप, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, मुकेश चंद शर्मा, गौरव दुबे, राकेश कुमार, सुधांशु शर्मा, लुबना सैफी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर के दौरान सेक्टर-23 की मोनिका आर्यन ने नोएडा लोक मंच की स्वास्थ्य सेवा पहल के अंतर्गत ₹1,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से यह राशि देकर इस जनहितकारी कार्य में अपना योगदान दिया। नोएडा लोक मंच की ओर से उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा, “स्वास्थ्य हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य जाँच से वंचित न रहे। समय पर स्वास्थ्य की जाँच कई गंभीर समस्याओं की पहचान में मदद कर सकती है। इसी उद्देश्य से नोएडा लोक मंच आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।” उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वयं भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा अपने परिवार के बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों को भी नियमित स्वास्थ्य जाँच के लिए प्रेरित करें। नोएडा लोक मंच की ओर से कहा गया कि संस्था का निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
सादर,
महेश सक्सेना
महासचिव, नोएडा लोक मंच
नोएडा लोक मंच हेल्पलाइन: 9319153685
दवा बैंक हेल्पलाइन: 9319981797
विज्ञापन