नोएडा में हिंदी के सम्मान और साहित्य की खूबसूरत शाम देखने को मिली। हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प ‘पहला कदम’ की ओर से भव्य सम्मान समारोह और काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Noida News : हिंदी पखवाड़े के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कविता और कला-संस्कृति से जुड़ा विशेष आयोजन हुआ। नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प ‘पहला कदम’ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी में हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को ‘हिंदी प्रहरी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य और कविता से लेकर हास्य-व्यंग्य तक की प्रस्तुतियों ने माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। सभागार में मौजूद श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाईं। Noida News
कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, कविता और कला-संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में प्रो. लल्लन प्रसाद, डॉ. राम शरण गौड़, बाबा कानपुरी, डॉ. अशोक मधुप, विनोद शर्मा, डॉ. ब्रज गोपाल सिंह, लाल सिंह, सपना दत्ता, राजेश्वरी त्यागराजन और प्रवासी कवि-साहित्यकार कपिल कुमार के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और साहित्यिक विरासत से जुड़ने का माध्यम है। तकनीकी दौर में नई पीढ़ी को हिंदी भाषा और साहित्य से जोड़ना बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के पूर्व जिलाधिकारी एवं साहित्यकार एन. पी. सिंह रहे। पूर्व एडीएम सी. बी. तिवारी और नोएडा लोक मंच की कोषाध्यक्ष विभा बंसल ने भी अपने विचार रखे। Noida News
सम्मान समारोह के बाद काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और साहित्यिक भावों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कविताओं पर श्रोताओं की खूब तालियां बजीं और देर तक नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी का सभागार साहित्यिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन कवि विनोद पाण्डेय और द्वितीय सत्र का संचालन बी. जी. सिंह ने किया। Noida News
नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि हिंदी का सम्मान केवल एक भाषा का सम्मान नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और साहित्यिक विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हिंदी के लिए जीवन समर्पित करने वाले साहित्यकारों और संस्कृति सेवियों का सम्मान करना नोएडा लोक मंच के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नोएडा लोक मंच भविष्य में भी हिंदी, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। Noida News
कार्यक्रम में एन. पी. सिंह, अरुण चंद्र राय सहित नोएडा लोक मंच परिवार के सदस्य, साहित्यप्रेमी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। करण बंसल, प्रविंद्र शर्मा, अशोक पांडे, अजय कुमार तिवारी, ब्रजेश सिंह, अक्षय आनंद, सतीश यादव, जयवीर सिंह, सौरभ यादव, रोहित, भावेश चौहान, डी. पी. ठाकुर, संतोष ठाकुर, एस. एन. मिश्रा, सुरेश अग्रवाल और वीरेंद्र मल्लिक समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “हिंदी का सम्मान करें, हिंदी को समृद्ध करें और हिंदी के प्रहरी बनें” के संकल्प के साथ हुआ। Noida News
विज्ञापन