
Noida News : भगवान महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को गांव जुनपत में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि लोकसभा गौतमबुद्धनगर चौधरी बबलू गुर्जर के कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान महावीर के मार्गदर्शन को अंगीकार करने का आह्वान किया।
चौधरी बबलू गुर्जर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भगवान महावीर के मार्ग को अपनाने की सख्त जरुरत है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर को भगवान वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। बबलू गुर्जर ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी समाज से उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने का निवेदन किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। बैठक में भगवान महावीर का स्मरण कर उनके द्वारा दिखाए सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई।
चंद्रवीर नागर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुखबीर आर्य, रूपचंद नागर, मनोज भाटी, प्रोफेसर एनपी सिंह, सुमित गुर्जर, तुषार, हेमंत भाटी, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।