विज्ञापन
महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड परियोजना एक बार फिर तकनीकी संशोधन के दौर में पहुंच गई है। यमुना पुस्ते के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को दोबारा तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

Noida News : नोएडा में प्रस्तावित महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड परियोजना एक बार फिर तकनीकी संशोधन के दौर में पहुंच गई है। यमुना पुस्ते के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को दोबारा तैयार करने का निर्णय लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, मौजूदा डिजाइन में तकनीकी बाधाओं को देखते हुए अब पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की जाएगी। Noida News
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की लंबाई लगभग 1.2 से 1.6 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है। इस परियोजना पर आईआईटी रुड़की द्वारा प्रारंभिक तकनीकी रिपोर्ट तैयार की गई थी, जिसका प्रेजेंटेशन हाल ही में प्राधिकरण के सामने रखा गया था। इसके बाद टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया, जिसमें सेक्टर-94 के पास हाईटेंशन लाइन की मौजूदगी प्रमुख तकनीकी बाधा के रूप में सामने आई। इसी के साथ कुछ अन्य संरचनात्मक बदलावों की भी आवश्यकता बताई गई, जिसके बाद प्राधिकरण ने रिपोर्ट को संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संशोधित रिपोर्ट शनिवार शाम तक प्राप्त होने की संभावना है। इसके बाद बिजली लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने और अन्य तकनीकी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद अंतिम DPR को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। Noida News
प्रस्तावित योजना के तहत यह एलिवेटेड रोड नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के ऊपर से सेक्टर-38 (चिल्ला एलिवेटेड रोड के पास) को जोड़ते हुए सेक्टर-94 गोलचक्कर तक विकसित की जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली और सेक्टर-15 की ओर से आने वाले वाहन सीधे सेक्टर-94 तक बिना एक्सप्रेसवे पर उतरे पहुंच सकेंगे। आगे चलकर इसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ने की भी योजना है, जिससे ग्रेटर नोएडा तक यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। Noida News
इसी बीच नोएडा के सेक्टर-150 में यमुना पुस्ते के पीछे 30 मीटर चौड़ी समानांतर सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी योजना है। इस कार्य पर प्राधिकरण लगभग 1.02 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक एजेंसियां 16 जून तक आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह तक काम शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा सेक्टर-42, 43 और 45 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, जबकि सेक्टर-30 में पुराने और जर्जर पोल बदले जाएंगे। सेक्टर-52 के पार्कों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही सेक्टर-122 के ए और बी ब्लॉक तथा आंतरिक सड़कों पर नए ऑक्टागोनल पोल लगाए जाएंगे। Noida News
विज्ञापन