
Noida News (चेतना मंच)। स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जिला रोजगार सृजन केंद्र द्वारा नोएडा शिल्प हाट पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अभावग्रस्त क्षेत्रों से आई हुई 16 से 30 वर्ष की आयुवर्ग की 80 से अधिक प्रतियोगी महिलाओं को नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बतौर मुख्य अतिथि कैलाश हॉस्पीटल की चेयरपर्सन श्रीमती डा. उमा शर्मा ने प्रदान किये।
प्रतियोगिता में रेशम पांडे प्रथम रही। विजेता प्रतियोगियों को 1100 रूपये, 800 रूपये और 600 रूपये की नगद धनराशि, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं रोजगार की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी का वादा देकर पुरस्कृत किया गया।
विशेष अतिथि के तौर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सेक्टर- 51 की प्राचार्या हेमलता व नेचुरोपैथी की प्रसिद्ध डॉक्टर व समाज सेविका सपना पाराशर ने शिरकत की। इस अवसर पर अभियान के संरक्षक जे के चुग, जिला समन्वयक मयंक, हिंदू महिला समन्वयक पूनम वर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष रमन चावला, कार्यक्रम संयोजिका अर्चना त्यागी, मनोज शर्मा, मनोज पारीक, के पी सिंह, गिरीश कोटनाला व मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट एवम् समाज के अन्य क्षेत्रों से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।