विज्ञापन
नोएडा के एक नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है। नोएडा में करोड़ों रूपए की कीमत वाले फ्लैट में रहने वाले भुक्तभोगी ने कहा है कि करोड़ों रूपए के फ्लैट में रहने वाले किसी नर्क से कम जगह पर नहीं रह रहे हैं।

Noida News : नोएडा के एक नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है। नोएडा में करोड़ों रूपए की कीमत वाले फ्लैट में रहने वाले भुक्तभोगी ने कहा है कि करोड़ों रूपए के फ्लैट में रहने वाले किसी नर्क से कम जगह पर नहीं रह रहे हैं। नोएडा के इस नागरिक की आपबीती दास्तान नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा जैसे बड़े शहरों के तथाकथित आलीशान फ्लैटों में रहने वाले ज्यादातर नागरिकों के जीवन की कड़वी हकीकत है। नोएडा के इस नागरिक ने यह कड़वी हकीकत इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई एक वीडियो में बताई है। Noida News
नोएडा के नागरिक ने वीडियो में वह सब कुछ कहा है जो करोड़ों के फ्लैटों में रहने वाले ढ़ेर सारे लोगों के जीवन का कड़वा सच बताता है। करोड़ों रूपए के फ्लैट में रहने वाले नोएडा के इस व्यक्ति ने पहले तो अपने वीडियो में वो अपनी सोसायटी के अंदर की बेहतरीन सुविधाएं दिखाई हैं जैसे स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, स्पोर्ट्स एरिया, स्टीम बाथ, सौना और योग स्पेस, लेकिन, इसके तुरंत बाद उन्होंने बताया कि क्यों ये तमाम सुख-सुविधाएं भी शहरी जिंदगी की रोजमर्रा की दिक्कतों और मानसिक तनाव को कम नहीं कर पा रही है। वीडियो में अपनी बात रखते हुए नोएडा के शख्स ने कहा- "मैं अपना निजी अनुभव शेयर कर रहा हूं। करोड़ों की कीमत वाले इस फ्लैट की वैल्यू मेरी नजर में जीरो है, बिल्कुल जीरो। मुझे नहीं पता कि इस बारे में आपका नज़रिया क्या है।" Noida News
युवक ने फ्लैट के अंदर आने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा, "अब यह फ्लैट नरक जैसा महसूस होता है। पूरी बिल्डिंग में एयर कंडीशनर से पैदा होने वाली भीषण गर्मी से जिंदगी मुश्किल कर दी है। यहां हर किसी का AC चल रहा है। यह पूरी जगह एक भट्टी बन जाती है, यहां ताजी हवा नाम की कोई चीज नहीं है।' वीडियो में नोएडा के इस व्यक्ति ने आगे तर्क दिया कि बड़े शहरों में कई लोग अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ होम लोन चुकाने में ही बिता देते हैं। 20 साल का लोन चुकाने के लिए सुबह से शाम तक आपको 8, 10 घंटे की नौकरी करनी पड़ती है। आपकी सैलरी का 50, 60, 70 प्रतिशत हिस्सा लोन की किस्त में चला जाता है। आप हमेशा एक रिस्क में जीते हैं। आप एक गुलाम बन चुके हैं। शहरी जिंदगी की तुलना गांव के जीवन से करते हुए नोएडा के इस व्यक्ति ने आगे कहा कि साफ हवा, कम किराया और सुकूनभरी लाइफस्टाइल ग्रामीण इलाकों को कहीं अधिक शांतिपूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा, "अगर आप गांव में 25,000 रुपये कमा रहे हैं और शहर में 1 लाख रुपये कमा रहे हैं, तो ध्यान रखिए, दोनों बराबर ही हैं। मेरे मुताबिक, शहर में रहना नरक जैसी जिंदगी जीने के बराबर है। Noida News
यहां वीडियो में आप भी करोड़ों रूपए के फ्लैट में रहने वाले इस व्यक्ति की आपबीती को सुन सकते हें।
विज्ञापन