“शहीदों की याद में हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मरने वालों का यही बस एक निशां होगा…” यह सिर्फ एक पंक्ति नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को याद रखने का संकल्प है। नोएडा में इसी भावना को वर्षों से एक खास आयोजन के जरिए जीवंत रखा जा रहा है।

Noida News : शहीदों की याद में हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मरने वालों का यही बस एक निशां होगा।” शहीदों के बलिदान को याद करने वाली यह पंक्ति नोएडा में पिछले 26 वर्षों से लगातार साकार होती दिखाई दे रही है। देश की रक्षा करते हुए सियाचिन ग्लेशियर में वीरगति प्राप्त करने वाले कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में इस वर्ष भी प्रतिष्ठित कैप्टन शशिकांत शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (ओपन) का आयोजन किया जा रहा है। शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा के शहीदी दिवस 5 अक्टूबरसे शुरू होने वाला यह क्रिकेट टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक ऐसे युवा सैनिक की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है, जिसने महज 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। Noida News
कैप्टन शशिकांत शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 अक्टूबर को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए के क्रिकेट मैदान*पर होगा। करीब दस दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। मानव सेवा समिति एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष यूके भारद्वाज के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ युवाओं को शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा के बलिदान से परिचित कराना भी है। Noida News
आयोजकों के मुताबिक 5 अक्टूबर 1998 को सियाचिन ग्लेशियर के युद्ध क्षेत्र में पाकिस्तान के सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान कैप्टन शशिकांत शर्मा ने अदम्य साहस का परिचय दिया और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उस समय उनकी उम्र केवल 23 वर्ष थी।उनकी स्मृति में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट अब नोएडा की खेल परंपरा का हिस्सा बन चुका है। हर वर्ष क्रिकेट के मैदान पर जुटने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमी शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। Noida News
इस बार प्रतियोगिता 20-20 ओवर के प्रारूप में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का आयोजन लीग कम नॉकआउट आधारपर होगा। आठ टीमों के बीच कुल 15 मुकाबलेखेले जाएंगे और प्रत्येक टीम को कम से कम तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें हैं
- एस्टर क्रिकेट अकादमी
- पायनियर क्रिकेट क्लब
- विश्व फॉल्कन्स
- एमएस स्पोर्ट्स
- खुर्राट 11
- स्किल इंडिया पॉवर
- वंडर्स क्लब नोएडा
- स्टार XI क्रिकेट अकादमी
इन टीमों के खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ उस शहीद को भी नमन करेंगे, जिसकी स्मृति में यह आयोजन लगातार आगे बढ़ रहा है। Noida News
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा—
- मैन ऑफ द टूर्नामेंट — 11 हजार रुपये
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज — 5,100 रुपये
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज — 5,100 रुपये
- सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी — 2,100 रुपये
विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और किट सहित अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। Noida News
प्रतियोगिता में अंपायरिंग और स्कोरिंग की जिम्मेदारी डीडीसीए पैनल के अंपायर लेखराज और उनके साथी संभालेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता निर्धारित नियमों और खेल भावना के अनुरूप आयोजित की जाएगी। Noida News
कैप्टन शशिकांत शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पिछले आयोजनों में भारतीय क्रिकेट और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।आयोजकों के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदनलाल, चेतन चौहान, अशोक मल्होत्रा, गुरशरण सिंह, चेतन शर्मा, अजय जडेजा, विजय दहिया, विजय यादव, सबा करीम, प्रवीण कुमार और परविंदर अवाना सहित कई क्रिकेट खिलाड़ी पूर्व के आयोजनों में शामिल हो चुके हैं।राष्ट्रीय क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज, जिन्हें क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच के रूप में भी जाना जाता है, तथा बीसीसीआई और यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ल भी पूर्व आयोजनों का हिस्सा रहे हैंनोएडा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, नवाब सिंह नागर और सत्यवीर गुर्जर समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी इस आयोजन में पहुंचकर शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। Noida News
कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति को नोएडा में स्थायी पहचान दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं। आयोजकों के मुताबिक मानव सेवा समिति के अनुरोध पर नोएडा के पूर्व चेयरमैन देवदत्त शर्मा एक आयोजन में शामिल हुए थे। इस दौरान नोएडा स्टेडियम के एक द्वार का नाम ‘शशिकांत द्वार’ तथा गोल्फ कोर्स के पास स्थित गोल चक्कर का नाम ‘शशिकांत चौक’ रखा गया था।इस तरह नोएडा में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा का नाम केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के सार्वजनिक जीवन में भी उनकी स्मृति से जुड़ा हुआ है। Noida News
कैप्टन शशिकांत शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यही है कि क्रिकेट के मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता के साथ शहीद की स्मृति भी नई पीढ़ी तक पहुंचती है। मैदान में उतरने वाले युवा खिलाड़ियों के सामने केवल जीत और हार की चुनौती नहीं होती, बल्कि उनके पास उस शहीद को याद करने का अवसर भी होता है जिसने देश की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया।मानव सेवा समिति, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, नोएडा प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एनपीडीए) तथा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को नोएडा प्राधिकरण का सहयोग प्राप्त है।5 अक्टूबर को जब नोएडा स्टेडियम में क्रिकेट का यह आयोजन शुरू होगा, तब मैदान पर बल्ले और गेंद की जंग के साथ उस अमर शहीद को भी याद किया जाएगा, जिसकी शहादत को 26 वर्षों से नोएडा अपने अंदाज में नमन करता आ रहा है। Noida News
विज्ञापन