चेतना मंच के संस्थापक एवं संपादक आर.पी. रघुवंशी के छोटे भाई तथा नोएडा बार एसोसिएशन (डीड राइटर्स एंड एडवोकेट्स) के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष चौधरी सचिन कुमार एडवोकेट की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती गीता रघुवंशी के निधन पर नोएडा मीडिया क्लब में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Noida News : चेतना मंच के संस्थापक एवं संपादक आर.पी. रघुवंशी के छोटे भाई तथा नोएडा बार एसोसिएशन (डीड राइटर्स एंड एडवोकेट्स) के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष चौधरी सचिन कुमार एडवोकेट की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती गीता रघुवंशी के निधन पर नोएडा मीडिया क्लब में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गीता रघुवंशी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, राजनैतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर गीता रघुवंशी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Noida News
यह भी पढ़े :चेतना मंच परिवार की बेटी गीता रघुवंशी हुई पंचतत्व में विलीन
बता दें कि चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी के अनुज चौ. सचिन रघुवंशी एडवोकेट की धर्मपत्नी श्रीमती गीता रघुवंशी का बुधवार (8 जुलाई 2026) की रात करीब 8.00 बजे श्रीनगर में कॉर्डियक अटैक के बाद निधन हो गया था। वे करीब (45 वर्ष) की थीं। श्रीमती गीता रघुवंशी अपने पति सचिन रघुवंशी के साथ अमरनाथ की धार्मिक यात्रा पर गई थीं। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद जब वे नीचे लौटीं तो बुधवार की रात करीब 8.00 बजे उनको दर्द हुआ। डाक्टरों के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से सड़क ़ मार्ग से एम्बुलेंस के जरिए बृहस्पतिवार की दोपहर 3.00 बजे ग्रेटर नोएडा के एच-10, अल्फा-2 में स्थित आवास पर लाया गया। वहां से शाम करीब 5.00 बजे शव यात्रा सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पहुंची। अंतिम निवास में वैदिक कर्मकांड के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, अधिवक्ता समाज और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि गीता रघुवंशी का व्यवहार बेहद सरल, सहज और आत्मीय था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन शर्मा, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सचिव जगदीश शर्मा, पत्रकार अकरम, राजेश शर्मा, सुरेश चौरसिया, सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे, सपा विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, दिनेश गौड़, वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर द्विवेदी, देवेन्द्र प्रभात, प्रमोद पंडित, संदीप, पत्रकार विनय जोशी, किसान नेता अशोक चौहान, पत्रकार ए.के. लाल, पत्रकार शिवकुमार, गिरीश नारायण, पत्रकार मनोहर त्यागी, नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव और हरवीर चौहान के अलावा चेतना मंच समाचार पत्र से प्रबंधक शीशपाल सिंह, अरुण सिन्हा, देवदत्त शर्मा, आनंद मिश्रा ,सुभाष भाटी, अंजना भागी ने पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन