श्रद्धांजलि सभा में नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों के साथ चेतना मंच के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार आर.पी. रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, किसान नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Noida News : कोरोना महामारी के भयावह दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुनिया को अलविदा कहने वाले पत्रकार साथियों की स्मृति में शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब की ओर से सेक्टर-73 स्थित स्मृति वन में श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की। इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। जब पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा था, तब पत्रकारों ने जोखिम उठाकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। दिवंगत पत्रकारों का योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। Noida News

श्रद्धांजलि सभा में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा के अलावा चेतना मंच के संपादक तथा वरिष्ठ पत्रकार आर.पी. रघुवंशी, मोहम्मद आजाद, विनोद शर्मा,वीरेंद्र मलिक, दीप चौधरी, हरबीर चौहान, राजेश शर्मा, अजब सिंह यादव, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, संगीता चौधरी, रामहेश, अशोक दुबे, सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यू के भारद्वाज, संयुक्त किसान मोर्चा के सुखबीर खलीफा, किसान नेता अशोक चौहान, ओम प्रकाश गुर्जर, अमित अवाना, भाजपा नेता अशोक चौहान, सपा नेता चौधरी जयकरण सिंह, बबलू चौहान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष अजय पांडे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Noida News
विज्ञापन