Noida: नोएडा स्टेडियम में रविवार को होगा मेगा रक्तदान शिविर
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:05 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:05 AM
Noida : नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार ( Sunday )(6 March )को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में 1111 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया कि मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा किया जा रहा है। शिविर पिछले 11 वर्षों से लगाया जा रहा है।इस वर्ष मेगा शिविर का लक्ष्य 1111 यूनिट रक्त एकत्र करने का रखा गया है। इस शिविर में आई केयर हॉस्पीटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से आरएन गुप्ता, ओपी गोयल, जी के बंसल, हरीश सब्बरवाल, अंबरेश भामरी, इकबाल खान, संदीप बग्गा, शैल माथुर, जेएम सेठ सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।