नोएडा मेट्रो की Aqua Line फिर लेट, यात्रियों को भारी परेशानी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
आज नोएडा मेट्रो की Aqua Line एक बार फिर अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही है। इस वजह से ऑफिस जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Noida Metro News
मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो लगभग 11:05 बजे रुकी और करीब 11:35 बजे तक नहीं चली। इसके बाद स्टेशन नंबर 143 से 11:37 बजे ट्रेन रवाना हुई लेकिन स्टेशन नंबर 142 पर 11:39 बजे दोबारा रुक गई। करीब 16 मिनट बाद यानी 11:55 बजे मेट्रो ने फिर से चलना शुरू किया और सेक्टर 83 स्टेशन से 12:07 बजे आगे बढ़ी।
यात्रियों में भारी नाराजगी
हालांकि, देरी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन लगातार रुक-रुक कर चलने से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत करते हुए NMRC (Noida Metro Rail Corporation) से जवाब मांगा है। Noida Metro News