Noida Metro : नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदी युवती, हाथ कटा
Noida Metro
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:55 PM
Noida Metro : नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती का एक हाथ कट गया। सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए उसे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद काफी देर तक सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
Noida Metro
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास जानकारी मिली एक युवती सिटी सेंटर से दिल्ली जाने वाली लाइन पर मेट्रो के आगे कूद गई है। युवती की पहचान अनीता (19) निवासी बरौला के रूप में हुई है। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती द्वारा किए गए आत्महत्या के प्रयास से मेट्रो स्टेशन पर हडक़ंप मच गया। करीब 10 से 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। एसीपी ने बताया कि युवती ने सुसाइड करने का प्रयास क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल फोन की सीडीआर भी देखी जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में अभी कोई स्पष्ट कारण निकलकर नहीं आ रहा है।Noida Metro
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।