Noida Metro News : सेक्टर-51 में एक्वा मेट्रो में मनाया जन्मदिन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:39 AM
Noida : नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा राजस्व बढ़ाने के लिए उठाये गये कदम अब धरातल पर नजर आ रहे हैं। इसी के तहत सामाजिक कार्यक्रमों के तहत किराये पर मेट्रो कोच उपलब्ध कराने की योजना के तहत सेक्टर-51 स्टेशन में सेक्टर-121 निवासी श्याम का 12वां जन्मदिन खड़ी मेट्रो में धूमधाम से मनाया गया। पहली बुकिंग पर उत्साहित एनएमआरसी की उपमहाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) निशा वाधवा तथा अन्य अधिकारियों ने श्याम को बुके देकर सम्मानित किया। श्याम की मम्मी सुप्रिया राय ने बताया कि उन्होंने मेट्रो कंपार्टमेंट में ही जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया तथा पहली बुकिंग की। इस मौके पर श्याम के परिजन व मि़त्र आदि मौजूद थे।