नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) एक्वा लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यानी 'वन नेशन-वन कार्ड' प्रणाली लागू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत एक्वा लाइन के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित करीब 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट को नए सिस्टम के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द ही आधुनिक टिकटिंग सुविधा मिलने जा रही है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) एक्वा लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यानी 'वन नेशन-वन कार्ड' प्रणाली लागू करने की तैयारी में जुट गयाहै। इसके तहत एक्वा लाइन के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित करीब 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट को नए सिस्टम के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एनएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक कंपनियां 30 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के टिकटिंग सुविधा उपलब्ध होगी। Noida News
NMRC के मुताबिक, इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को ध्यान में रखते हुए मेट्रो टिकटिंग व्यवस्था को अधिक आधुनिक और एकीकृत बनाया जा रहा है। एनसीएमसी लागू होने के बाद यात्री एक ही कार्ड के माध्यम से मेट्रो समेत विभिन्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही मौजूदा एएफसी गेटों में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को भी दूर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुगम और भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी। NMRC के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि चयनित एजेंसी सभी एएफसी गेट को एनसीएमसी मानकों के अनुरूप अपग्रेड करेगी। इसके अलावा अगले चार वर्षों तक इन गेटों के संचालन, रखरखाव और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी भी उसी एजेंसी के पास रहेगी। Noida News
एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। उसी दौरान लगाए गए एएफसी गेट वर्तमान में भी उपयोग में हैं। समय के साथ इन्हें मोबाइल ऐप आधारित टिकटिंग प्रणाली के अनुरूप अपग्रेड किया गया, लेकिन कई स्टेशनों पर तकनीकी समस्याएं लगातार सामने आती रही हैं। नए सिस्टम के लागू होने के बाद टिकटिंग प्रक्रिया अधिक तेज, सुरक्षित और निर्बाध होने की उम्मीद है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। Noida News
विज्ञापन