विज्ञापन
चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई वर्षों से चल रहा यह प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में है।

Noida News : चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई वर्षों से चल रहा यह प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2027 तक एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस रोड के शुरू होने के बाद नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। Noida News
आज नोएडा के विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। विधायक के साथ नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह तथा वर्क सर्किल-1 तथा वर्ग सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। Noida News
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमित त्यागी, जिला महामंत्री ओमवीर अवाना, वरिष्ठ भाजपा नेता करतार चौहान, मंडल अध्यक्ष नीरज चौधरी, मंडल अध्यक्ष शशिधर उपाध्याय, जिला मंत्री बबलू यादव, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विपुल शर्मा समेत कई नेता भी मौजूद थे। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने विधायक पंकज सिंह को एलिवेटेड रोड के निर्माणा के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें बताया कि यह एलिवेटेड दिसंबर 2027 तक बनकर पूरा हो जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सेतु निगम के कई अधिकारी भी मौजूद थे। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन