विज्ञापन
नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थान पर झपटमारी की दो वारदातों को अंजाम दिया। झपटमार एक महिला डॉक्टर तथा एक युवती से उनका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Noida News : नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थान पर झपटमारी की दो वारदातों को अंजाम दिया। झपटमार एक महिला डॉक्टर तथा एक युवती से उनका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
कस्बा जेवर निवासी डॉक्टर शिखा रानी ने थाना सेक्टर 24 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 5 जून की रात्रि में वह सिटी सेंटर बस स्टैंड पर रोडवेज बस से नीचे उतरकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन 17 प्रो मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने शोर मचा कर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह तेज गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। बाइक की गति तेज होने के कारण वह नंबर नोट नहीं कर पाई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News
वहीं थाना सेक्टर-63 में नीति खंड इंदिरापुरम निवासी आयुषी गुप्ता ने अपना फोन छीने जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयुषी गुप्ता ने बताया कि 4 जून की रात्रि को वह टाउन हॉल सेंट्रल ग्रेटर नोएडा से इंदिरापुरम गाजियाबाद जा रही थी। इस बीच एसजेएम हॉस्पिटल के पास अपने परिचित को फोन करने के लिए उसने मोबाइल निकाला। तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और झपटमारों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
विज्ञापन