नोएडा से नेपाल तक फैला चोरी का जाल, पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2025 01:21 PM
नोएडा के
थाना
फेस
-1
पुलिस
ने
एक
शातिर
चोर
को
गिरफ्तार
किया
है।
इसके
पास
से
चोरी
के
तीन
मोबाइल
फोन
,
तमंचा
व
कारतूस
बरामद
हुए
हैं।
पकड़े
गए
आरोपी
ने
अपने
साथियों
के
साथ
मिलकर
कुछ
समय
पूर्व
हरौला
गांव
की
मार्केट
में
एक
दुकान
का
शटर
तोडक़र
मोबाइल
फोन
चोरी
किए
थे
और
इन्हें
नेपाल
में
ले
जाकर
बेच
दिया
था।
Noida News
थाना
प्रभारी
ने
बताया
कि
पुलिस
टीम
सेक्टर
-14
ए
ओवर
ब्रिज
के
नीचे
गश्त
पर
थी।
इस
दौरान
ब्रिज
के
नीचे
खड़ा
हुआ
एक
व्यक्ति
पुलिस
को
देखकर
छुपने
का
प्रयास
करने
लगा।
संदेह
के
आधार
पर
पुलिस
टीम
ने
उसे
हिरासत
में
ले
लिया।
तलाशी
में
उसके
पास
से
तीन
मोबाइल
फोन
,
तमंचा
व
कारतूस
बरामद
हुए।
पूछताछ
में
पकड़े
गए
आरोपी
ने
अपना
नाम
अनिल
कुमार
पुत्र
लोरिक
राय
निवासी
पूर्वी
चंपारण
बिहार
बताया।
अनिल
कुमार
ने
बताया
कि
वह
हाल
में
गुरुग्राम
हरियाणा
में
रह
रहा
है।
वह
सेक्टर
-15
नया
बांस
की
झुग्गी
में
रहने
वाले
अपने
सास
-
ससुर
के
पास
मिलने
आया
था।
बरामद
तमंचे
व
मोबाइल
फोन
को
वह
किसी
जरूरतमंद
को
बेचने
की
फिराक
में
था।
Noida News
यह भी पढ़े: नोएडा में तमंचा लेकर घूम रहा था ‘रौबबाज’, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा से नेपाल तक चल रहा था चोरी का मोबाइल कारोबार
थाना
प्रभारी
ने
बताया
कि
आरोपी
से
जब
शख्ती
से
पूछताछ
की
गई
तो
उसने
हरौला
की
मार्केट
से
एक
दुकान
के
शटर
के
ताले
काटकर
मोबाइल
फोन
चोरी
किए
जाने
की
घटना
को
भी
अंजाम
देना
स्वीकार
किया।
पकड़े
गए
अनिल
ने
बताया
कि
इस
घटना
में
उसके
साथ
सुनील
व
एक
अन्य
व्यक्ति
शामिल
था।
दुकान
से
चोरी
किए
गए
मोबाइल
फोन
को
उन्होंने
नेपाल
में
जाकर
दो
लाख
रुपए
में
बेच
दिया
था।
Noida News
बरामद
मोबाइल
के
बारे
में
उसने
बताया
कि
उसने
यह
काफी
समय
पहले
गुडग़ांव
में
लोगों
के
घरों
से
चोरी
किए
थे।
पैसों
की
जरूरत
होने
पर
वह
इन्हें
बेचने
के
लिए
नोएडा
आया
था।
लेकिन
उससे
पहले
ही
पुलिस
ने
उसे
दबोच
लिया।
आरोपी
के
खिलाफ
मुकदमा
दर्ज
कर
न्यायालय
में
पेश
किया
गया
है।
Noida News
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
चेतना दृष्टि